चीन के उरूमची रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 50 घायल

9o_940490चीन के सिनज़्यान उइगूर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची के रेलवे स्टेशन पर एक भयानक धमाका हुआ।

इस धमाके में कम से कम 50 व्यक्ति घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल से लोगों को हटाया जा रहा है।

सिन्हुआ समाचार समिति के अनुसार, इस इलाके में ’पूर्वी तुर्कीस्तानी इस्लामी आन्दोलन’ नामक संगठन के उग्रवादी सक्रिय हैं। पेइचिंग ने इस संगठन को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर रखा है। यह संगठन लगातार चीन में आतंकवादी कार्रवाइयाँ करता रहता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493