चीन के एक्सप्रेस वितरण क्षेत्र लगातार प्रगति पर

बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने निरंतर खपत और सेवाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को धन्यवाद देते हुए बताया कि देश के एक्सप्रेस वितरण क्षेत्र ने साल की पहली तीन तिमाहियों में लगातार वृद्धि की है।

स्टेट पोस्ट ब्यूरो के अनुसार, चीन का एक्सप्रेस वितरण कारोबार का राजस्व 2016 के पहले नौ महीनों में 270 अरब युआन (40.2 अरब डॉलर) पर पहुंच गया है, जिसमें साल दर साल के आधार पर 44 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

ब्यूरो के अनुसार, इस अवधि के दौरान कुल 22.1 अरब वितरण हुआ है, जिसमें साल दर साल के आधार पर 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चीन का 2014 से 2020 तक अपने एक्सप्रेस वितरण बाजार के राजस्व को 204 अरब युआन लगभग चौगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493