चीन के औद्योगिक पार्क हादसा मामले में 5 अन्य गिरफ्तार

बाओआन जिले के पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने शुक्रवार को कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। इससे पहले भी कंपनी के एक कानूनी प्रतिनिधि सहित 11 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि 20 दिसंबर को शेनझेन के हेंगतेयू औद्योगिक क्षेत्र में बेकार पड़ी निर्माण सामग्रियों का ढेर ढह जाने से 33 इमारतों को नुकसान पहुंचा था। भूस्खलन के 18 दिन बाद बुधवार को 48 शव बरामद किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493