राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सालाना दो करोड़ युआन (लगभग 31 लाख डॉलर) की आमदनी वाली औद्योगिक कंपनियों का मुनाफा अक्टूबर में 559.52 अरब युआन रहा है।
एनबीएस के एक अधिकारी हे पिंग ने बताया कि बिक्री में गिरावट और लागत में बढ़ोतरी, खनन एवं कच्चे माल के क्षेत्रों का मुनाफा घटने से औद्योगिक मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई है।
औद्योगिक मुनाफे में गिरावट के बावजूद चीन की पुर्नसरचना नीतियों की वजह से उद्योगों का विकास हुआ है।
हे ने कहा कि उदाहरण के लिए, अक्टूबर में सालाना आधार पर उच्च-प्रौद्योगिकी वाले विनिर्माण क्षेत्र का लाभ 14.2 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि उपकरण विनिर्माण क्षेत्र का 8.6 प्रतिशत विस्तार हुआ है और खपत से संबंधित क्षेत्रों में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
साल 2015 के शुरुआती 10 महीनों में औद्योगिक मुनाफा सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर लगभग 4870 अरब युआन रहा है।
dharmpath.com dharmpath