राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने कहा कि इस अवधि के दौरान चीन ने 43.6 करोड़ टन कच्चे तेल का शोधन किया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.1 फीसदी अधिक है।
शोधित तेल उत्पादों का उत्पादन 3.9 फीसदी बढ़कर 27.4 करोड़ टन पहुंच गया है, वहीं शोधित उत्पादों की खपत 1.1 फीसदी बढ़कर 25.3 करोड़ टन हो गई है।
इसी अवधि के दौरान, प्राकृतिक गैस का उत्पादन 3.3 फीसदी बढ़कर 11.9 करोड़ घन मीटर, जबकि अयात 4.7 फीसदी बढ़कर 5.44 करोड़ घन मीटर हो गया है।
एनडीआरसी के मुताबिक, पिछले साल की इसी अवधि के दौरान प्राकृतिक गैस की खपत 3.7 फीसदी बढ़कर 16.5 करोड़ घन मीटर पहुंच गई है।
dharmpath.com dharmpath