चीन के केंद्रीय बैंक ने नकदी घटाई

पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत सोमवार को बाजार में 90 अरब युआन (27 अरब डॉलर) नकदी बढ़ाई। रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उसे सौदे के परिपक्व होने पर फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।

पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया।

दूसरी ओर सोमवार को 270 अरब युआन का रिवर्स रेपो परिपक्व हो गया, जिसके फलस्वरूप प्रभावी रूप से बाजार में 180 अरब युआन नकदी बाजार से निकाली।

अंतरबैंक बाजार में सोमवार को रातभर की अवधि वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 1.3 आधार अंक की वृद्धि के साथ 2.01 फीसदी रही। शिबोर उस दर को कहते हैं, जिस पर चीन के वाणिज्यिक बैंक एक-दूसरे को कर्ज देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493