चीन के केंद्रीय बैंक ने बाजार में नकदी बढ़ाई

पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 65 अरब युआन (9 अरब डॉलर) नकदी बढ़ाई। रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उसे सौदे के परिपक्व होने पर फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।

पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया। इसी यील्ड पर शुक्रवार को भी पीबीओसी ने बाजार में 95 अरब युआन और गुरुवार को 75 अरब युआन नकदी बढ़ाई थी।

सोमवार को अंतरबैंक बाजार में रातभर वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.1 आधार अंक वृद्धि के साथ 2.002 फीसदी रही। शिबोर उस दर को कहते हैं, जिस पर चीन के वाणिज्यिक बैंक एक-दूसरे को कर्ज देते हैं।

सात दिनों के ऋण वाली शिबोर भी 0.1 आधार अंक बढ़कर 2.334 फीसदी रही।

तीन महीने के ऋण वाली शिबोर 0.35 आधार अंक बढ़कर 2.9455 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493