पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 40 अरब युआन नकदी बढ़ाई।
रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उस सौदे के परिपक्व होने पर उसे फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।
पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया। गत शुक्रवार को भी पीबीओसी ने इसी यील्ड पर 40 अरब युआन का रेपो समझौता किया था।
पिछले सप्ताह पीबीओसी ने वित्तीय प्रणाली में रेपो समझौते के तहत कुल 70 अरब युआन और 95 अरब युआन की नकदी बढ़ाई थी।
अंतरबैंक बाजार में सोमवार को रातभर की अवधि वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.1 आधार अंक की गिरावट के साथ 1.998 फीसदी रही।
dharmpath.com dharmpath