चीन के केंद्रीय बैंक ने 16.7 अरब डॉलर बाजार में उतारे

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने रिवर्स रीपर्चेज समझौतों (रेपो) के माध्यम से नकदी बाजार में डाले हैं। इसके तहत केंद्रीय बैंक ने अन्य बैंकों से भविष्य में दोबारा बिक्री के लिए किए गए समझौते के तहत प्रतिभूतियां खरीदी है।

इस कदम से बाजार में करीब 620 अरब युआन की राशि पहुंचेगी। पिछले हफ्ते भी केंद्रीय बैंक ने बाजार में 690 अरब युआन डाले थे।

पीबीओसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शनिवार का रिवर्स रीपर्चेज समझौता 14 दिनों में पूरा हो जाएगा। इससे 2.4 फीसदी का मुनाफा होगा।

वाइंड इनफॉर्मेशन से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय बैंक वसंत उत्सव के मद्देनजर जनवरी से ही बाजार में पर्याप्त नकदी बनाए रखने का उपाय कर रहा है। वसंत उत्सव की शुरुआत रविवार से हो रही है। शनिवार को शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शीबोर) में 29.7 आधार अंकों यानी 2.281 फीसदी की वृद्धि की गई। चीन के बैंक एक-दूसरे को इन्हीं आधार पर उधारी देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493