टोक्यो, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के दो गश्ती जहाज पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपों के करीब जापान जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए।
जापान के सरकारी रेडियो ‘एनएचके’ के मुताबिक, जापान के तटीय गार्ड अधिकारियों ने सोमवार दोपहर यूतसूरी द्वीप पर चीन के जहाजों को देखा।
जापान के जल क्षेत्र में लगभग दो घंटे रहने के बाद ये जहाज वापस लौट गए।
सेनकाकू द्वीपों पर 11 दिसंबर के बाद यह पहला मौका है, जब चीन के गश्ती जहाजों ने जापान के जल क्षेत्र में प्रवेश किया है।
इस साल यह 34वां दिन है, जब चीन के जहाजों ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया है।
सेनकाकू द्वीपों पर जापान का नियंत्रण है। जापान सरकार का दावा है कि ये द्वीप जापान का अभिन्न हिस्सा है। हालांकि, चीन और ताइवान भी इन द्वीपों पर अपना दावा रखते हैं।
dharmpath.com dharmpath