वाणिज्य मंत्रालय के सहायक मंत्री वांग बिंगान ने एक ब्रीफिंग में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन खरीदारी 2015 में सालाना आधार पर 96 प्रतिशत बढ़कर 353 अरब युआन (55 अरब डॉलर) रही।
वांग ने संवाददाताओं को बताया कि मौजूदा समय में चीन में 3,000 से अधिक व्यावसायिक वेबसाइटें हैं, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन उचित रूप से प्रशिक्षित लोगों की कमी, कमजोर प्रतिस्पर्धा, अधूरे बाजारों और कमजोर बुनियादी ढांचा इसके विस्तार में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
मंत्रालय को लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार और अधिक लोगों को प्रशिक्षित किए जाने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath