चीन के चेंगदू में फ्लोरल हेयरपिन का बढ़ता क्रेज

इन फ्लोरल हेयरपिन में फूल या पत्ती लगी होती है। इन दिनों चेंगदू में प्रत्येक नागरिक के बालों में इस असामान्य सी दिखने वाली एक्सेसरीज का दिखना स्वाभाविक है, फिर चाहे वह किसी भी उम्र और लिंग के ही क्यों न हो।

रपटों के मुताबिक, इस तरह के लगभग 100 विभिन्न किस्मों के प्लास्टिक के फ्लोरल हेयरपिन बाजार में मौजूद हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये हेयरपिन एनिमेटिड टीवी शो टेलीटब्बीज के सिर पर लगे एंटीने की तरह दिखते हैं। चेंगदू के एक स्थानीय निवासी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट वेबू पर मजाकिया लहजे में लिखा, “आश्चर्य नहीं होगा यदि ये फ्लोरल हेयरपिन वाई-फाई सिग्नल पकड़ ले।”

बाजार में ये हेयरपिन पांच युआन (0.78 डॉलर) में बिक रही है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि प्रत्येक व्यक्ति इन हेयरपिन की प्रशंसा कर रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि ये फ्लोरल हेयरपिन लगाए मध्यम आयु के लोग काफी भद्दे लगते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493