चीन के चेंग्दू से यूरोप तक 1000 मालगाड़ियां चलेंगी

चेंग्दू इंटरनेशनल रेलवे सर्विसिस कंपनी ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य चीनी शहर से अधिक सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से पिछले साल पोलैंड और जर्मनी के लिए 460 मालगाड़ियों का संचालन होता रहा है।

चेंग्दू ने 2016 में 1.56 अरब डॉलर मूल्य के कुल 73,000 टन सामानों की दुनिया भर में आपूर्ति की है।

इस शहर से यूरोप के लिए तीन प्रमुख रेल सेवाएं शुरू करने की योजना तैयार की गई है, जिसके तहत दक्षिणी मार्ग तुर्की, उत्तरी मार्ग रूस की ओर और इन दोनों दिशाओं के बीच का मार्ग जर्मनी, पोलैंड और नीदरलैंड की ओर जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493