बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान ‘चान होम’ पहुंच गया है। इससे पहले यहां से लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, कुल 28,764 जहाजों को बंदरगाह पर वापस बुला लिया गया। कई कस्बों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने तूफान के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था।
तूफान का केंद्र शुक्रवार रात को पूर्वी चीन सागर में झेजियांग प्रांत से 235 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
एनएमसी के मुताबिक, यह 1949 के बाद झेजियांग में आया सबसे शक्तिशाली तूफान साबित हो सकता है।
तूफान की वजह से यातायात बाधित हुआ है। ताइवान से झेजियांग तक नौका मार्ग गुरुवार से ही बंद हैं। लगभग 100 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बस और रेल सेवाएं भी बाधित हैं।
dharmpath.com dharmpath