झोंग्गुआनकन लिस्टिड कंपनिज एसोसिएशन (जेडएलसीए) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इन सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त आय पिछले साल 2,000 अरब युआन रही है। इन कंपनियों का शुद्ध लाभ 2015 में 18 प्रतिशत बढ़कर 90.2 अरब युआन रहा है।
झोंग्गुआनकन चीन में सूचीबद्ध प्रौद्योगिकी कंपनियों का सबसे बड़ा गढ़ है। जेडएलसीए प्रमुख यीन वेडोंग ने कहा कि ये आंकड़ें बताते हैं कि रणनीतिक रूप से उभरते हुए उद्योग पूंजी बाजार की शक्ति बन गए हैं।
उन्होंने कहा, “इन उद्योगों में देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की बहुत क्षमता है।”
dharmpath.com dharmpath