चीन के तिआनजिन विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 150

बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के तिआनजिन शहर के गोदाम में हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है, जबकि 23 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतकों में 92 दमकलकर्मी, 10 पुलिसकर्मी और 48 अन्य शामिल हैं। लापता लोगों में 12 दमकलकर्मी, एक पुलिसकर्मी और 10 अन्य लोग हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल 367 लोग अभी भी अस्पताल में हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है।

तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए। इस गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिनमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था।

गौरतलब है कि शनिवार को वायुमंडल में अत्यधिक मात्रा में प्रदूषक नहीं पाया गया लेकिन पानी के नमूनों की जांच में सायनाइड की अत्यधिक मात्रा का पता चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493