कुआलालंपुर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के तीन देवताओं की प्रतिमाओं को सांस्कृतिक आदान-प्रदान दौरे के उद्घाटन के तहत बिजनेस श्रेणी की उड़ान टिकट पर चीन से मलेशिया ले जाया गया।
बीबीसी की बुधवार की रपट के मुताबिक, तीनों प्रतिमाओं में से एक चीन के समुद्र देवता माजू की है, जिसकी लंबाई 1.8 मीटर है, जिन्हें मछुआरों तथा नाविकों का संरक्षक माना जाता है।
अन्य दो प्रतिमाएं किआनलिआन तथा शुनफेंगर की है, जिन्हें देवताओं का अभिभावक माना जाता है।
चीन के समाचार पत्र सिन चेव डेली के मुताबिक, दौरे के आयोजक ने प्रतिमाओं के लिए 921 डॉलर में बिजनेस श्रेणी की तीन टिकटें ली थीं।
समुद्र देवताओं का शुक्रिया अदा करने और उनके नाम पर एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर इन प्रतिमाओं को मलेशिया व सिंगापुर भेजा गया।
इन देवताओं को मंदिर से निकालते हुए और उन्हें शियामेन गाओकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चेक इन कराने की तस्वीरें चीन में सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
dharmpath.com dharmpath