चीन के धावक सु की एशिया के 100 मीटर रिकॉर्ड की बराबरी

पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के स्टार धावक सु बिंगतियान ने आईएएएफ डायमंड लीग के पेरिस चरण में हुई पुरुषों की 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया।

सु ने 9.91 सेकेंड का समय लेकर इस रेस को पूरा किया और एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

चीनी धावक सु ने नौ दिनों के भीतर दूसरी बार एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सु दूसरा स्थान भी हासिल कर सकते थे, लेकिन अमेरिका के रौनी बाकेर ने उन्हें पीछे कर दिया और 9.88 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

सु और फ्रांस के जिमी विकाउट ने इस रेस को 9.91 सेकेंड में ही पूरा किया, लेकिन मिनी सेकेंड से पिछड़ने के कारण चीनी धावक को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को मेड्रिड में हुई रेस में भी सु ने एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493