‘चीन के नए जीडीपी लक्ष्य को प्राप्त करना जरूरी’

राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के प्रमुख हे लिफेंग ने वार्षिक विधायिका सत्र से इतर एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि यह लक्ष्य रोजगार निर्माण के लक्ष्य जितना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “हमारे अनुभवों के अनुसार जीडीपी विकास दर का प्रत्येक 1 प्रतिशतांक 17 लाख नौकरियों के निर्माण करने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ली केकियांग ने रविवार को सरकारी कामकाज पर जो रिपोर्ट पेश किया था, उसके मुताबिक यदि विकास का स्तर गुणवत्तापूर्ण नहीं रहता है तो 1.1 करोड़ से अधिक रोजगारों के सृजन का लक्ष्य हासिल करना कठिन होगा।

उन्होंने पिछले साल की अच्छी वृद्धि और आर्थिक माहौल को बेहतर करने वाले मजबूत सुधारों का हवाला देते हुए सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को पूरा करने का विश्वास भी जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493