चीन के नए विश्व धरोहर स्थल पर सीमित आगुंतकों अनुमति

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में चीन की नवीनतम प्रविष्टि माउंट फानजिंगशान में सीमित आगंतुकों को अनुमति देने के लिए कहा गया है। यह कदम इस स्थल को बचाने के लिए उठाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, गुइझोऊ प्रांतीय सरकार की योजना के अनुसार, पहाड़ पर प्रति दिन 23,480 आगुंतकों से ज्यादा के जाने पर रोक लगा दी गई है।

पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य के लिए संलेखन, उत्खनन, निर्माण परियोजनाओं और अन्य पर भी क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कुल 70 वर्ग किलोमीटर के इलाके में 12.25 वर्ग किलोमीटर रिजॉर्ट क्षेत्र है। माउंट फानजिंगशान को जुलाई माह में बहरीन में हुई विश्व धरोहर समिति की 42वीं बैठक में सूची में शामिल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493