बीजिंग, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में 2016 में यात्री फेरों और माल ढुलाई सेवाओं में इजाफा हुआ है।
बीजिंग, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में 2016 में यात्री फेरों और माल ढुलाई सेवाओं में इजाफा हुआ है।
सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने सोमवार को बताया कि पिछले साल हवाई यात्राएं सलाना आधार पर 11.8 फीसदी वृद्धि के साथ 48.78 करोड़ दर्ज हुईं। यह वृद्धि 2015 की 11.3 फीसदी और 2010 से 2015 के बीच की सालाना औसत दर 10.4 फीसदी से काफी तेज है।
घरेलू मार्गों पर किए गए यात्री फेरों में सालाना आधार पर 2016 में 10.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई और इस दौरान 43.6 करोड़ लोगों ने यात्रा की। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर 22.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 5.16 करोड़ रहा।
इसी अवधि में माल ढुलाई व मेलों की आवाजाही सालाना आधार पर छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67 करोड़ टन रही।
dharmpath.com dharmpath