चीन के पहले चंद्रमा रोवर ने रचा इतिहास

युतु को चीन के चंद्र जांच मिशन चेंज 3 की सहायता से साल 2013 में चंद्रमा पर उतारा गया था। इसने सोवियत संघ द्वारा 1970 में भेजे गए चंद्रमा रोवर लुनोखोद 1 से अधिक समय चंद्रमा पर गुजारा। लुनोखोद ने 11 माह का समय बिताया था।

इसके संचालन की रपट को साइना वीबो पर लगभग छह लाख लोगों ने लाइव देखा।

युतु में साल 2014 में यांत्रिकी नियंत्रण संबंधी समस्या पेश आई थी, लेकिन एक महीने बाद ही इसे ठीक कर लिया गया। जिसके बाद वह ठीकठाक ढंग से काम निपटाता रहा।

साल 1970 में दोंगफांगहोंग-1 की लांचिंग के साथ ही चीन घरेलू रॉकेट से घरेलू उपग्रह भेजने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले यह उपलब्धि सोवियत संघ, अमेरिका, फ्रांस व जापान ने अर्जित की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493