चीन के प्रथम स्वदेशी विमान वाहक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू

बीजिंग, 13 मई (आईएएनएस)। घरेलू तकनीक से निर्मित चीन के प्रथम विमान वाहक पोत ने ‘लियाओनिंग’ प्रांत में रविवार को डालियान बंदरगाह से निकल कर समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है।

यह चीन का दूसरा विमान वाहक पोत है तथा देश के एकमात्र विमान वाहक पोत ‘लियाओनिंग’ का उन्नत रूप है। लियोनिंग सोवियत युग के एडमिरल कुजनेत्सोव-श्रेणी का बहुभूमिका वाला पोत है।

समुद्री परीक्षण में 70,000 टन के ‘टाइप 001ए’ विमान वाहक पोत की विश्वसनीयता और स्थिरता का परीक्षण किया जाएगा।

स्थानीय समुद्री प्राधिकरण ने रविवार अपराह्न से शुक्रवार अपराह्न तक सागर के डालियान तट पर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है।

‘टाइप 001ए’ को पिछले साल अप्रैल में लांच किया गया था, जिसके जल्द से जल्द नौसेना में शामिल होने की उम्मीद है।

लांच होने के बाद से पोत पर निर्माण कार्य योजना के अनुसार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493