ली ने यहां 11वें एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान यह टिप्पणी की।
शिखर सम्मेलन की शुरुआत हमले में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखने के साथ हुई।
डेनमार्क के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री क्रिस्टीआन जेनसेन ने बैठक के दौरान कहा कि इस हमले ने दुनिया और यूरोप को एक बार फिर आतंकवाद व हिंसा के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के कारण दिए हैं।
उन्होंने कहा, “डेनमार्क आतंकवाद को रोकने के लिए हरसंभव काम करने को तैयार है। हमें इसके लिए वैश्विक साझेदारी बनाने की जरूरत है।”
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल के बाहर संवाददादओं से कहा कि यह फ्रांस और यूरोप के लिए त्रासदीपूर्ण व दुखद दिन है।
उन्होंने कहा, “हम हिंसा और घृणा के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के लोगों तथा उनकी सरकार के साथ हैं।”
नवीनतम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस हमले में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है।
dharmpath.com dharmpath