चीन के युआन में मजबूती

बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन में शुक्रवार को 38 आधार अंक की मजबूती दर्ज की गई। चीन विदेशी विनिमय व्यापार प्रणाली के मुताबिक युआन-डॉलर विनिमय दर शुक्रवार को 6.1267 युआन प्रति डॉलर दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी विनिमय बाजार में युआन में प्रत्येक कारोबारी दिवस केंद्रीय समतुल्यता दर से अधिकतम दो फीसदी तेजी या गिरावट दर्ज की जा सकती है।

डॉलर के मुकाबले युआन की केंद्रीय समतुल्यता दर प्रत्येक कारोबारी दिवस इंटरबैंक बाजार के खुलने से पहले बाजार के विभिन्न घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत पर आधारित होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493