चीन के यूनियनपे ने न्यूजीलैंड में कारोबार बढ़ाया

इस संबंध में चीन और न्यूजीलैंड की दो प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके बाद प्लास्टिक कार्ड(डेबिट व क्रेडिट कार्ड ) के जरिए खरीदारी करना आसान हो जाएगा। एएनजेड बैंक ने बुधवार को बताया कि न्यूजीलैंड में एएनजेड प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) और बैंक मशीन टर्मिनल जल्द ही यूनियनपे क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकार करना शुरू कर देंगे।

एएनजेड ने बयान जारी कर कहा कि एएनजेड न्यूजीलैंड का प्रथम बैंक है, जिसने क्विकपास, यूनियनपे के क्रेडिट और डेबिट कार्डो के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू किया और अगले 12 से 18 महीनों में यह सेवा सभी योग्य दुकानों पर उपलब्ध होगी।

आमतौर पर चीनी यात्री यूनियनपे कार्ड द्वारा सर्वाधिक भुगतान करते हैं।

एएनजेड न्यूजीलैंड के सीईओ डेविड हिस्को ने बयान में कहा, “हर साल न्यूजीलैंड में चीनी पर्यटकों, छात्रों और कारोबारियों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक साल में चीन से आने वाले सैलानियों की संख्या 35 प्रतिशत बढ़ी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493