बीजिंग, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर शी का अमेरिका दौरा 22-25 सितम्बर के बीच होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के आमंत्रण पर शी इस वैश्विक संस्था की स्थापना के 70 साल पूरे होने के अवसर पर न्यूयॉर्क में इसके मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न शिखर सम्मेलनों में शिरकत करने के लिए 26-28 सितम्बर के बीच वहां का दौरा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath