चीन के राष्ट्रपति ने राउल कास्त्रो को दी बधाई

शी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) तथा अपनी तरफ से क्यूबा के नेता को एक बधाई संदेश भेजा।

चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि क्यूबा ने अपने अनोखे गुण के आधार पर एक सतत आर्थिक व सामाजिक मॉडल का निर्माण किया है।

शी ने उम्मीद जताई है कि राउल कास्त्रो के नेतृत्व में पीसीसी तथा क्यूबा सरकार, क्यूबा के लोगों को एकजुट कर सकती है तथा क्यूबा की सामाजिक क्रांति को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकती है।

शी ने कहा कि दोनों सरकारों के बीच दोस्ताना संबंध है और वह क्यूबा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विस्तार की उम्मीद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493