चीन के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एआईआईबी के उद्घाटन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को नियमित ब्रीफिंग में बताया कि शी 16 जनवरी को होने वाले एआईआईबी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जबकि ली दोपहर में एआईआईबी परिषद के संस्थापक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एआईआईबी का यह सत्र 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा।

चीन की पहल पर इस विकास बैंक की औपचारिक रूप से स्थापना 25 दिसंबर, 2015 को हुई थी। एआईआईबी का मुख्यालय बीजिंग में है और फिलहाल इसके 57 सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493