चीन के रियल एस्टेट बाजार में सुधार : मूडीज

मूडीज ने अपने मासिक संपत्ति सूचनापत्र में कहा कि जुलाई में चीन के 70 सबसे बड़े शहरों में आवासीय घरों की कीमतों में सुधार जारी रहेगा। माह-दर-माह आधार पर कीमतों में गिरावट की दिशा नियंत्रित हुई है। 70 में से 29 शहरों में घरों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।

टियर-1 शहरों बीजिंग, शंघाई, गुआंगझू और शेनझेन में घरों की कीमतों में सर्वाधिक सुधार हुआ है।

इनमें से तीन शहरों में जुलाई में सालाना आधार पर घरों की कीमतों में वृद्धि हुई है। बीजिंग में 1.2 प्रतिशत, शंघाई में 3.6 प्रतिशत और शेनझेन में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

मूडीज ने कहा कि टियर एक और टियर दो शहरों में इंवेंट्री स्तर अधिक है।

मूडीज के मुताबिक, पिछले साल की दूसरी छमाही में चीन द्वारा लागू किए गए मौद्रिक कदमों की वजह से घरों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493