चीन के विदेशी व्यापार सिद्धांतों में बदलाव नहीं

देश के वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) के प्रवक्ता शेन डानयांग ने मंत्रालय द्वारा कराए गए देशव्यापी सर्वेक्षण का हवाला देते हुए गुरुवार को बताया कि युआन में उतार-चढ़ाव, बढ़ रही लागत, कमजोर विदेशी मांग और वित्त जुटाने की समस्या चीन के निर्यात के सामने मौजूदा प्रमुख चुनातियां हैं।

मंत्रालय ने स्थानीय निर्यात स्थिति का जायजा लेने के लिए फरवरी अंत से मार्च के शुरू तक 17 कार्यसमूहों को गुआंग्डोंग और जियांग्शू जैसे निर्यात केंद्रित प्रांतीय क्षेत्रों में भेजा।

सर्वेक्षण के मुताबिक, क्षेत्रीय विदेशी व्यापार प्रशासन का मानना है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बनाए रख सकता है या फिर बढ़ा सकता है।

निर्यात उद्यमों का कहना है कि निर्यात कारोबार को संरचनागत समायोजन और सुधार करना चाहिए। शेन का कहना है कि चीन उद्यमों पर बोझ कम करना जारी रखेगा और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493