चीन के विमान में हुई अनहोनी से आनन-फानन में मार्ग परिवर्तित करना पड़ा

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयर चाइना के विमान का मार्ग रविवार को उस समय परिवर्तित करना पड़ा, जब विमान में सवार एक पुरूष यात्री ने चालक दल के एक सदस्य को बंधक बना लिया।

सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि यात्री ने चालक दल के सदस्य को धमकाने के लिए पेन का इस्तेमाल किया।

विमान संख्या सीए1350 सुबह 9.58 बजे हेनान प्रांत के झेंगझू में झेंगझू शिनझेंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

सीएएसी ने कहा, “स्थिति को काबू में किया गया और विमान में सवार चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।”

विमान ने हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा से सुबह 8:40 बजे उड़ा भरी थी और यह बीजिंग हवाईअड्डे पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493