बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में स्थित वुडालियांची नेचर रिजर्व (प्राकृतिक अभ्यारण्य) को शीर्ष संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट ने रविवार को यह जानकारी दी।
वेबसाइट ‘पीपुल डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वुडालियांची नेचर रिजर्व को पेरू के लीमा में हुए चौथे वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ बायोस्फेयर रिसर्व में माइकल बेटिसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
धरती की पारिस्थितिकी तंत्र की जानाकरी देने के लिए कार्यक्रम में वुडालियांची पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी विज्ञान और सतत विकास से संबंधित जटिलताओं का नया और उन्नत समाधान पेश किया गया था।
मिशेल बेटिस पुरस्कार यूनेस्को मैन और बायोस्फीयर कार्यक्रम के तहत सन् 1989 से पारिस्थितिक तंत्र, प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता पर अधिक अनुसंधान में मदद करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath