शंघाई, 12 जून (आईएएनएस)। चीन के शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे पटाखों में विस्फोट की वजह से हुई।
पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath