यह फुटबाल टीम पिछले तीन साल से इसी क्षेत्र में जमी हुई है।
शिंजियांग काउंटी के ताइचेंग शहर के फुटबाल क्लब ताचेंग युनाइटेड को 2013 में लांच किया गया था और तब से अब तक यह और भी बेहतर हो गई है।
फुटबाल क्लब के कप्तान बायो यिन ने कहा, “हम 4-3-3 की रचना में खेल रहे हैं और इसमें विभिन्न जातियों -हान, हुई, उइगर, कजाक, मंगोल और दाउर- के खिलाड़ी हैं।” यिन स्वयं दाउर जाति से हैं।
शिंजियांग काउंटी, चीन-कजाकिस्तान की सीमा से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है और इसकी आबादी 160,000 लाख है। इस आबादी में करीब 25 जातीय समूह हैं।
ताचेंग युनाइटेड के प्रमुख वेई कुआन ने कहा कि ताइचेंग में वैसे कई नई टीमें हैं, जो किसी न किसी जातीय समूह का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन यह बहु-जातीय फुटबाल क्लब इस पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
ताचेंग फुटबाल क्लब उस वक्त घर-घर में लोकप्रिय हो गया, जब पिछले साल जुलाई में इस टीम ने रक्त कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पास की काउंटी में एक चैरिटी मैच खेला। इसकी सफलता के बाद खिलाड़ियों को यह एहसास हुआ कि यह खेल केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि मदद के लिए भी कारगर है।
dharmpath.com dharmpath