Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » चीन के शेयर बाजारों में मामूली गिरावट

चीन के शेयर बाजारों में मामूली गिरावट

प्रमुख शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 3,287.71 पर बंद हुआ। अपेक्षाकृत छोटा शेंझेन सूचकांक 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 11,468.06 पर बंद हुआ।

चाईनेक्स्ट सूचकांक 2.99 फीसदी गिरावट के साथ 2,416.73 पर बंद हुआ।

दोनों शेयर बाजारों पर कुल 811.5 अरब युआन (124.52 अरब डॉलर) का कारोबार हुआ।

दोनों सूचकांक सुबह करीब तीन फीसदी गिरावट के साथ खुले। शंघाई सूचकांक ने दोपहर के कारोबार में गिरावट के साथ 3,191 के स्तर को छू लिया था, हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार देखा गया।

जहाजरानी निर्माण, लोहा एवं इस्पात और वित्तीय कंपनियों जैसे उद्योगों से संबंधित कुछ सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई।

सर्वाधिक 4.86 फीसदी गिरावट कपड़ा उद्योग से संबंधित उप सूचकांक में देखी गई। जिंगवेई टेक्स्टाइल मशीनरी कंपनी लिमिटेड 7.47 फीसदी गिरावट के साथ 25.03 युआन पर बंद हुआ।

कुल 50 शेयरों ने 10 फीसदी की दैनिक सर्किट सीमा को छू लिया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार नई सर्किट ब्रेकर प्रणाली लांच होने के पहले ही दिन और 2016 के प्रथम कारोबारी दिन चीन के शेयर बाजार में सात फीसदी गिरावट के बाद सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गया था और बाजार समय से पहले दिनभर के लिए बंद हो गया था।

गत वर्ष गर्मियों में शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज करने के बाद सूचीबद्ध कंपनियों के प्रमुख शेयरधारकों द्वारा शेयर बेचे जाने पर छह महीने की रोक लगा दी गई थी। इसकी अवधि पूरी होने वाली है, जिससे बड़े पैमाने शेयरों की बिकवाली होगी। इस कारण बाजार में गिरावट को बल मिल रहा है।

चीन के शेयर बाजारों में मामूली गिरावट Reviewed by on . प्रमुख शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 3,287.71 पर बंद हुआ। अपेक्षाकृत छोटा शेंझेन सूचकांक 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 11,468.06 पर बंद हुआ।चाईनेक्स प्रमुख शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 3,287.71 पर बंद हुआ। अपेक्षाकृत छोटा शेंझेन सूचकांक 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 11,468.06 पर बंद हुआ।चाईनेक्स Rating:
scroll to top