हैनान प्रांत के अधिकारियों ने रविवार रात सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आपात बैठक की। प्रांत के मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रमुख काई किंबो ने कहा कि इस तूफान के काफी गंभीर होने की उम्मीद जताई गई। हैनान के लिए यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक दशक का सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी तूफान साबित हो सकता है।
नवीनतम अनुमान के अनुसार, सारिका तूफान इस साल का 21वां तूफान है, जो मंगलवार को हैनान के कियोंघाई और सान्या के बाद दक्षिण-पूर्वी हैनान में दस्तक देगा।
इस तूफान के कारण सान्या में किंडरगार्टन, माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों को सोमवार से बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath