चीन के होटल में आग, 10 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दमकलकर्मियों के हवाले से बताया कि आग नानचांग के एचएनए प्लैटिनम मिक्स होटल की दूसरी मंजिल पर लगी और जिस समय आग लगी तब वहां 10 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

दमकलकर्मियों को मलबे से सात शव मिले। अस्पताल में भर्ती 16 घायलों में से तीन ने उपचार के बावजूद दम तोड़ दिया।

इस मामले में सात लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह साजसज्जा के सामान को काटा जाना बताया जा रहा है।

यह चार मंजिला होटल 24 मंजिली इमारत से जुड़ा हुआ है जहां 260 से अधिक लोग रहते हैं।

दमकलकर्मी अन्य पीड़ितों की संभावनाओं के मद्देनजर तलाशी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493