चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य सुन झेंगकाई ने कहा, “लैटिन अमेरिका में कोलंबिया एक महत्वपूर्ण देश है, जिसकी चीन के साथ अच्छी साझेदारी है।”
कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस के साथ हुई एक बैठक में सुन ने कहा कि चीन, कोलंबिया के साथ संबंधों के विकास को काफी महत्व देता है।
सुन ने कहा, “चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सांतोस से दो बार मुलाकात की है और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सहमति भी जताई है।”
उन्होंने आगे कहा कि कोलंबिया में शांति प्रक्रिया का चीन समर्थन करता है और वह कोलंबिया की ‘रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस’ तथा सरकार के बीच 52 वर्षो से चले आ रहे विवाद को कम करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश द्वारा किए जा रहे प्रयास में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता रहेगा।
dharmpath.com dharmpath