चीन-जापान के बीच समुद्री मामलों पर समझौता

शंघाई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन और जापान अपने रक्षा अधिकारियों के बीच ज्यादा वार्ता के लिए सहमत हुए हैं और दोनों देशों ने वायु व समुद्री प्रणाली के निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रगति की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच शंघाई में 5 से 6 दिसंबर को समुद्री मामलों पर कई विभागों के बीच आठवें चरण की उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह समझौता हुआ।

दोनों देश मादक पदार्थ की तस्करी जैसे अंतर्राष्ट्रीय अपराधों पर संयुक्त रूप से लगाम लगाने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान का विस्तार करने पर सहमत हुए हैं।

दोनों देशों ने समुद्री भूविज्ञान समेत समुद्री खोज और बचाव के लिए ज्यादा सहयोग करने पर प्रतिबद्धता जताई है। दोनों देश 2018 में समुद्री कचरे पर विशेषज्ञों की बैठक के लिए सहमत हुए हैं।

चीन व जापान ने पूर्वी चीन सागर पर अपने विचार साझा किए और अगले वर्ष जापान में समुद्री मामलों पर नौवें चरण की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने पर भी सहमत हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493