चीन, जापान ने अमेरिकी प्रतिभूतियों में निवेश घटाया

वाशिंगटन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रतिभूतियों के दो सबसे बड़े खरीदार चीन और जापान ने अक्टूबर महीने में निवेश घटा दिए हैं। यह जानकारी वित्त विभाग के ताजा आंकड़ों से मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वित्त विभाग के मंगलवार को जारी आंकड़े में कहा गया है कि चीन ने अक्टूबर में अपना निवेश 3.2 अरब डॉलर घटाकर 1,254.8 अरब डॉलर कर लिया। चीन ने लगातार दूसरे महीने यह निवेश घटाया है।

अमेरिकी प्रतिभूतियों में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक जापान ने अपना निवेश इस बीच 27.9 अरब डॉलर घटाकर 1,149.2 अरब डॉलर कर दिया है।

अमेरिकी प्रतिभूतियों में कुल विदेशी निवेश सितंबर के 6,103.1 अरब डॉलर से घटकर अक्टूबर में 6,046.3 अरब डॉलर हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493