बीजिंग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन और जापान इस सप्ताह दक्षिणी हैनान प्रांत की राजधानी हैकोऊ में समुद्री मामलों पर छठे स्तर की उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।
बीजिंग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन और जापान इस सप्ताह दक्षिणी हैनान प्रांत की राजधानी हैकोऊ में समुद्री मामलों पर छठे स्तर की उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने इसकी जानकारी दी।
लू ने एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन आपसी समझ और विश्वास को बढ़ाने के लिए समुद्री मामलों पर जापान के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए तैयार है।
समुद्री मामलों पर चीन-जापान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता जनवरी 2012 में हुई थी। चीन के झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझू में उसी साल मई में पहले दौर की वार्ता का आयोजन हुआ था।
दोनों पक्षों के बीच वायु और समुद्री मामलों पर वार्ता का पांचवां दौर सितंबर में जापान के हिरोशिमा में आयोजित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath