इस संदर्भ में बुधवार को जारी यातायात कंजेशन रिपोर्ट में बताया गया है कि भीड़भाड़ के लिहाज से साल की पहली तिमाही में जिनान के बाद बीजिंग और हांगझू है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिनान को दूसरी बार सबसे भीड़भाड़ वाला शहर बताया गया है। जिनान 2015 की तीसरी तिमाही में भी बीजिंग को पीछे छोड़ते हुए इस क्रम में पहले स्थान पर रहा था।
इस रिपोर्ट को शिघुआ विश्वविद्यालय से संबद्ध मैप सेवा प्रदाता एएमएपी और परिवहन अनुसंधान केंद्र ने तैयार किया है।
गौरतलब है कि अन्य भीड़भाड़ वाले 10 शीर्ष शहरों में हर्बिन, चोंगकिंग, झेंगझू, शेन्झेन, गुइयांग, कुनमिंग और गुआंग्झू शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath