ली ने अल-मुल्की को दिए अपने संदेश में कहा कि बीते 40 वर्षो में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में विकास हुआ है।
इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद बढ़ा है।
ली ने कहा कि हाल के वर्षो में चीन और जॉर्डन ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। चीन पारंपरिक मित्रता को बढ़ाने के लिए जॉर्डन के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।
अल-मुल्की ने अपने बधाई संदेश में कहा कि जॉर्डन और चीन के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर समान विचार हैं।
dharmpath.com dharmpath