चीन में मध्यम आयु या उम्रदराज महिलाओं द्वारा सार्वजनिक जगहों पर समूहों में डांस करना काफी लोकप्रिय है। हालांकि तेज संगीत पर होने वाले इस किस्म के डांस को लेकर अक्सर पड़ोसियों से शिकायतें मिलती हैं।
आरोपी दक्षिणी चीन के गुआंगशी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र की यांगशुओ काउंटी का रहने वाला है। घटना तीन मार्च की है। उसने कहा कि उसने उसके घर के करीब हो-हल्ला कर डांस कर रहे महिला समूह से शोर न मचाने की विनती की, लेकिन वे शोर मचाती रहीं। इसके चलते उसे गुस्सा आ गया।
गुस्से में उसने बंदूक निकाली और तीन गोलियां चलाईं। उसने पुलिस को बताया कि वह स्टीरियो के स्पीकर को निशाना बना रहा था, लेकिन गोली एक वृद्धा के पांव में जा लगी।
यांगशुओ के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के मुताबिक, उसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उस पर हथियार रखने का मुकदमा भी चलाया जा सकता है, जो चीन में प्रतिबंधित हैं।
dharmpath.com dharmpath