चीन दर्जनभर देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में जुटा

इस सैन्य अभ्यास में 140 से अधिक पीएलए सैन्य दलों के 140,000 से अधिक सैनिकों को शामिल किया जाएगा। इस तरह के कुल पांच सैन्य अभ्यासों का संचालन किया जाएगा।

पीएलए जनरल स्टाफ प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त अभ्यास ब्यूरो के प्रमुख ही किमाओ ने कहा, “इस संयुक्त अभ्यास प्रणाली का गठन सेना, नौसेना, वायुसेना, तोपखाना, सशस्त्र पुलिस, खुफिया, टोही एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सहित चीनी सशस्त्र बल द्वारा किया जाएगा।”

पीएलए ने सेना की 50 टुकड़ियों सहित इस साल 100 से अधिक संयुक्त अभ्यासों को पूरा करने की योजना बनाई है। सैन्य विशेषज्ञ संयुक्त अभ्यासों को सबसे जरूरी प्रशिक्षण मानते हैं क्योंकि इससे सेना में उच्च दर्जे का समन्वय होता है।

पीएलए ने मार्च 2014 में संयुक्त सैन्य अभ्यासों के लिए एक अग्रणी समूह की स्थापना की है। चीनी सेना ने रूस, पाकिस्तान, कोलंबिया, थाईलैंड और तुर्की सहित दर्जनभर देशों के साथ 20 से अधिक संयुक्त सैन्य अभ्यासों का आयोजन करने का खाका तैयार किया है। रूस और थाईलैंड के साथ सैन्य अभ्यास पहले ही पूरा हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493