चीन : दलदल में फंसे घोड़े को बचाने में मिली सफलता

कुछ पर्यटक व पास के गांव के ग्रामीण घोड़े को दलदल से बाहर निकालने के लिए इकट्ठा हुए थे। घोड़ा इतना कमजोर था कि वह हिल भी नहीं पा रहा था।

लोगों ने दलदल में फंसे घोड़े तक पहुंचने के लिए टहनियों की मदद से एक पुल सा बनाया। उन्होंने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उसे खरोंच तक न आए। उन्हें मृतप्राय घोड़े को उठाने के लिए एक स्ट्रेचर बनाने में दो से ज्यादा घंटे लगे।

चार घंटों की मशक्कत के बाद बचावकर्ताओं ने घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इलाके में इस घोड़े की कीमत 1,00,000 युआन या 15,000 डॉलर से अधिक हो सकती है। ऐसे में इस घोड़े का मालिक बचावकर्ताओं का बहुत आभारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493