देश में धुंध के स्तर को तीन रंगों में विभाजित किया गया है, जिसमें सबसे कम स्तर के लिए पीला, मध्यम स्तर के लिए नारंगी और अत्यधिक स्तर के लिए लाल रंग से चिह्नित किया जाता है।
नगर निगम के मौसम केंद्र के मुताबिक, वातावरण में आद्र्रता और हवा की कमी से अर्थ यह है कि अगले दो दिनों में भी धुंध छाई रहेगी।
बीजिंग के अधिकतर हिस्सों में रविवार को प्रदूषण के सबसे छोटे कण यानी पीएम 2.5 को 274 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया।
नारंगी मौसम अलर्ट के तहत, औद्योगिक उत्पादन संयंत्रों को उत्पादन में कटौती करने या उसे बंद करना पड़ेगा, निर्माण स्थलों को निर्थक (वेस्ट) पदार्थो की ढुलाई बंद करनी होगी, जबकि सड़कों से भारी ट्रकों के आवागमन पर रोक रहेगी।
नगर निगम पर्यावरण संगठन कोयला संचालित संयंत्रों से अपशिष्ट पदार्थो की निकासी और घर से बाहर कुछ भी जलाने पर नजर रखेंगे।
dharmpath.com dharmpath