कंपनी के एक अभियंता झोउ अंदे ने बताया कि चीनी कंपनी की मीटर-गेज ट्रेन ने 10,000 किलोमीटर दूरी के परिचालन परीक्षण में 176 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीटर-गेज, संकरे-गेज रेलवे एवं 1,000 मिलीमीटर के ट्रैक-गेज ट्रामवे वाली प्रणाली है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग मीटर-गेज ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से बेहद उत्साहित हैं। इन ट्रेनों में कुआलालंपुर से पदांग बेसर की लंबी यात्रा मात्र सात घंटों में पूरी की जा सकेगी।
वर्ष 2013 में चीन एवं मलेशिया के बीच इस परियोजना के लिए हुए करार में 10 मीटर-गेज मल्टीपल यूनिट ट्रेनों के सेट के निर्माण लिए करार किया गया था, जिनमें से 160 किलोमीटर प्रति घंटे वाले पहले सेट का प्रस्ताव पिछले नवंबर में असेम्बली में पेश किया गया था।
मध्य चीन के हुनान प्रांत स्थित झुझोउ इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड चीन की तेज रफ्तार रेल निर्माता कंपनी सीआरआरसी कार्पोरेशन लिमिटेड की सहायक है। वर्तमान में इसके पास मलेशियाई बाजार में रेल ट्रांजिट उपकरणों का 80 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है।
dharmpath.com dharmpath