चीन निर्मित विमानों के कैमरून में परिचालन की शुरुआत

उद्घाटन उड़ान में कैमरून के परिवहन मंत्री एडगार्ड एलेन गो, कैमरून में चीन के राजदूत वेई वेन्हुआ तथा विमान निर्माता कंपनी एविक इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष तथा कैमरून के कई नेता व व्यापार जगत के दिग्गज मौजूद थे।

याओंदे-सिमालेन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण में परिवहन मंत्री ने कहा, “इन विमानों को सच होते देखने का मैं गवाह बना।”

विमानों का वाणिज्यिक तौर पर परिचालन मार्च में शुरू होगा।

मंत्री ने स्मरण करते हुए कहा कि साल 2012 से लेकर अब तक कैमरून रक्षा व सुरक्षा बल एमए60 विमानों से सफलतापूर्वक मिशन पूरा करता आया है।

वहीं, एविक इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष ने कहा कि साल 2005 में विमान की वाणिज्यिक शुरुआत के साथ ही कंपनी लगातार विकास कर रही है।

उन्होंने कहा, “आज की तारीख में छह घरेलू संचालक हैं, जो 44 एमए60 विमानों का परिचालन कर रहे हैं। वहीं, 21 विदेशी संचालक 57 विमानों का परिचालन कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493